दीपिका को नहीं पसंद 100 करोड़ क्लब!
बॉलीवुड की इस साल की हिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण। जिनकी पिछली 3-4 फिल्में लगातार 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी हैं का कहना है कि उन्हें 100 करोड़ क्लब में विश्वास नहीं है और ना ही कोई इंटरेस्ट। दीपिका ने कहा कि फिल्म अगर अच्छी हो और लोगों को पसंद आए तभी सफल होती है। सिर्फ 100 करोड़ का बिजनेस कर लेने से कोई सफल नहीं हो जाता। आजकल जितनी भी फिल्में बिना कहानी और इमोशन्स के आ रही हैं और 100 करोड़ कमा रही हैं उन सभी फिल्मों के बारे में दीपिका का यही कहना है कि वो फिल्में किसी श्रेणी में नहीं आतीं।
दीपिका पादुकोण की पिछली कई फिल्में जैसे कॉकटेल, रेस 2, ये जवानी है दीवानी 100 करोड़ का बिजनेस करके साल की हिट फिल्मों में शामिल हैं। दीपिका को इस साल की नंबर वन एक्ट्रेस कहा जा रहा है क्योंकि साल की शुरुआत से ही दीपिका ने रेस 2 फिल्म से 100 करोड़ की कमाई का सिलसिला शुरु किया है और इस साल उनकी आने वाली फिल्में भी काफी बड़े बैनर की हैं जिनसे सभी को उम्मीद है कि वो भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर जाएंगी। रेस 2 के बाद ये जवानी है दीवानी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और पहले ही हफ्ते कई रिकॉर्ड तोड़ दिये।
अब अगस्त में दीपिका की शाहरुख खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म रिलीज होगी। जो कि अभी से ही हिट होती नज़र आ रही है क्योंकि दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी पहले से ही हिट है। चेन्नई एक्सप्रेस के बाद दीपिका और रणवीर सिंह की राम लीला फिल्म रिलीज होगी। जिसे संजय लीला भंसाली ने निर्देशित की है।


Click it and Unblock the Notifications











