दीपिका पादुकोण को अस्पताल से मिली छुट्टी, नन्ही परी की एक झलक देखने को तरसीं फैन्स की निगाहें

Deepika Padukone
Deepika Padukone discharged from hospital: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि 8 सितंबर को दीपिका ने एच एन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। जैसे ही यह खबर सामने आई की दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है फैन्स ही क्या सितारों ने भी रणवीर और दीपिका को जमकर बधाई दी। सभी को इस पल का इंतजार था कि दीपिका नन्ही परी के लेकर घर कब आएंगी। तो वहीं हाल ही में पावर कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण की अस्पताल से छुट्टी करवाकर और अपनी नन्ही परी को गोद में लेकर घर के लिए रवाना हो रहे हैं।

दीपिका को अस्पताल से मिली छुट्टी
दीपिका को नवें दिन अस्पताल से डिस्चार्ज मिल रहा है। ऐसे में फैन्स को इंतजार था कि शायद उन्हें नन्ही परी की एक झलक देखने को मिले, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। काले रंग की कार में दीपिका और रणवीर अपनी नन्ही परी को लेकर घर की ओर रवाना होते दिखे। कार के शीशों को कवर कर दिया गया था। ऐसा बताया जा रहा है दीपिका और रणवीर अनुष्का और विराट की तरीके को अपनाएंगे जी हां, कहा जा रहा है कि वह बच्ची की नो फोटो पॉलिसी अपनाएंगे। वह मीडिया की नजर से बेटी को दूर रखेंगे। हालांकि कपल ऐसा कब तक करेगा इस बार का खुलासा नहीं हुआ है।

शादी के 6 साल बाद माता पिता बने दीपिका-रणवीर
आपको बता दें कि कपल ने साल 2018 में इटली में ग्रैंड लेवल की शादी की थी। वहीं शादी के 6 साल बाद दोनों माता पिता बने हैं। काम की बात करें तो दोनों 'गोलियों की रासलीला:रामलीला' में साथ में काम किया था और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी', '83', 'सर्कस' जैसी कई फिल्मों में साथ में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X