दीपिका पादुकोण ने किया एक्सपेरीमेंट- दुकानदारों से मांगा एसिड और वीडियो देख चौंक जाएंगे आप
दीपिका पादुकोणकी फिल्म छपाक जब से रिलीज हुई है तब से तेजाब को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि लाख मना होने के बाद भी हमारे देश में तेजाब खुलेआम दुकानों में बिकता है। छपाक फिल्म का एक डायलॉग है कि अगर एसिड बिकता ही नहीं तो फिंकता ही नहीं। इसी को लेकर दीपिका पादुकोण ने एक सोशल एक्सपेरीमेंट किया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने एक टीम बनाकर दुकान दुकान जाकर एक वी़डियो शूट किया है।
इस वीडियो में दीपिका पादुकोण को काफी चौकाने वाले नतीजे मिले हैं क्योंकि किसी ने भी कानूनी तरीके से एसिड देने की प्रक्रिया का अनुसरण नहीं किया है। एक दिन में दीपिका ने कई बोतल एसिड आसानी से इकट्ठा कर लिया।

इस समय़ ये वीडियो काफी धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी राय दे रहे हैं। छपाक की बात करें तो ये फिल्म एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है और ऐसी कई लड़कियां हैं जिनपर एसिड अटैक किया गया है।
वीडियो में दीपिका पादुकोण ने कई चौंकाने वाली बातें भी बताई है और ये भी बताया है कि एसिड बेचने का कानूनी तरीका क्या है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications