दीपिका पादुकोण की अस्पताल से बेटी को गोद में लिए वायरल हुई तस्वीर? मस्तानी की भी नहीं हट रही नजरें!

Deepika Padukone Daughter First Photos: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में 8 सितंबर को एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। इस खबर को सुनने के बाद में फैन्स ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी उनको बधाई देते हुए नजर आए। लेकिन इसी बीच दीपिका की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें बेटी के साथ में वह नजर आ रही है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि दीपिका अपनी बेटी के साथ में है। लेकिन इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है यह तो आज हम आपको बताने वाले हैं। दरअसल 6 सितंबर को रणवीर सिंह के साथ में दीपिका को सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था। दोनों हाथ थामे हुए नजर आए थे।
साथ ही दीपिका पादुकोण के मायके और ससुराल वाले दोनों ही गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। लेकिन अगले ही दिन यह कपल 7 सितंबर को अस्पताल चला गया। खबर आई कि दीपिका अस्पताल में भर्ती हो गई है और 8 सितंबर को उनकी बेटी का जन्म हो गया।
जैसे ही दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ में शेयर की वैसे ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल होती हुई नजर आई। इसमें दीपिका को अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए एक नवजात बच्चे के साथ में देखा जा रहा है। दरअसल इस तस्वीर को AI की सहायता से बनाया गया।
बता दें कि दीपिका पादुकोण की यह बच्चे के साथ तस्वीर पूरी तरीके से फेक है। इस तरीके की तस्वीरों को पहले भी काफी ज्यादा वायरल किया जा चुका है। कुछ तस्वीरों में तो बच्चों को रणवीर सिंह गोद में लिए हुए नजर आ रहे थे। खान की यह पूरी तरीके से फर्जी है और इनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications










