..................... Deepika padukone dead on shah rukh khan breath taking handsome look drops this comment - Hindi Filmibeat

पति रणवीर सिंह को इग्नोर करने के बाद अब दीपिका पादुकोण ने इस सुपरस्टार की तस्वीर पर लिख दी रोमांटिक बात

deepika padukone shah rukh khan

Deepika Comment On SRK Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर इवेंट में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लुक को देखकर जबरदस्त रिएक्शन दिया। इस इवेंट के लिए शाहरुख ने ब्लैक वी-नेक टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लैक ब्लेजर पहना था। इसके साथ उन्होंने डायमंड पेंडेंट भी पहना था। इस इवेंट में उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और बेटा आर्यन खान भी शामिल हुए।

स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने इवेंट के लिए शाहरुख के लुक की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा: डेड! कल्चरल सेंटर इवेंट के लिए शाहरुख खान का लुक। इसके तुरंत बाद, दीपिका पादुकोण ने पोस्ट पर कमेंट किया: मी टू!

बता दें कि दीपिका पादुकोण इस इवेंट के पहले दिन पति रणवीर सिंह के साथ शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। NMACC रेड कार्पेट से रणवीर दीपिका की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई जो कि सोशल मीडिया रपर काफी वायरल भी हुईं। इस दौरान इस कपल के बीच काफी शानदार कैमिस्ट्री दिखाई दी थी।

शाहरुख और दीपिका को इस साल की ब्लॉकबस्टर 'पठान' में स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा गया था, जिसमें जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी थे। वर्कफ्रंट पर शाहरुख के पास 'जवान' और 'डंकी' हैं। वहीं दीपिका जल्द ही ऋतिक रोशन अभिनीत 'फाइटर' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X