ऑल इंडिया बक.. देख एंटरटेन हुईं..दीपिका कहां गयी लज्जा!
ऑल इंडिया बक.. शो को लेकर लोगों का गुस्सा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। पहले तो इस शो के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी फिर अलग अलग धर्म व मजहब के गुटों द्वारा इस शो की निंदा की गयी और अब लोग उन सेलब्रिटीज को भी घेरे में ले रहे हैं जो इस शो के दौरान मौजूद थे और मजे ले रहे थे।
दीपिका पादुकोण इस घेरे में सबसे ज्यादा फंसी हैं क्योंकि कुछ ही समय पहले उनके क्लीवेज को लेकर जो खबर छपी थी उसे लेकर उन्होंने काफी बड़ा हंगामा किया था और कहा थी कि ये लोग महिलाओं की इज्जत नहीं करते और इस तरह के आर्टिकल छापकर उन्होंने दीपिका की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है। लेकिन यही दीपिका अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह द्वारा अपने लिए बोले जा रहे दोहरे संवादों अश्लील कमेंट्स को सुनकर काफी खुश थीं और हंस रही थीं।
ऐसे में लोगों का कहना है कि दीपिका की लज्जा और उनका सम्मान उस वक्त कहां गया जब उन्हीं के साथ के कलाकार अश्लील भाषा का प्रयोग कर रहे थे और दीपिका ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर आकर रणवीर व अर्जुन की तारीफ तक कर डाली।


Click it and Unblock the Notifications











