..................... Deepika Padukone cried on Ramleela Set, रामलीला करते करते रो पड़ीं दीपिका - Hindi Filmibeat

रामलीला करते करते रो पड़ीं दीपिका

सुनकर शॉक्ड हो गये होंगे कि आखिर दीपिका रो क्यों पड़ीं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रामलीला के सेट पर ढेर सारे आंसू बहाए। वो भी इसलिए क्योंकि दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली के मुताबिक एक्टिंग नहीं कर पाईं। रामलीला फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण को रोते देख संजय लीला ने दीपिका को काफी समझाया। और उसके बाद तो दीपिका ने एसी एक्टिंग की कि खुद संजय लीला भी हैरान रह गये। दीपिका ने एक ही टेक में शॉट ओके कर दिया।

खबर के मुताबिक दीपका पादुकोण रामलीला की शूटिंग के दौरान काफी नर्वस हो गयी थीं और संजय लीला जैसा चाह रही थीं वैसा शॉट नहीं दे पा रही थीं। संजय लीला ने जब दीपका को एक सीन दिया तो उस वक्त दीपका को अचानक जाने क्या हुआ कि वो नर्वस हो गयीं और उन्होंने कहा कि वो ये सीन नहीं कर पाएंगी। और बस ये कहकर उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। दीपिका ने संजय लीला भंसाली द्वारा बताए जा रहे तरीके से शूट ना कर पाने को लेकर बहुत निराश थीं।

दीपिका की आंखो में आंसू देखकर संजय लीला भंसाली ने उस दिन का शूट कैंसिल करके दीपिका को काफी देर तक समझाया और साथ ही कहा कि उन्हें इस तरह निराश नहीं होना चाहिए। संजय दीपिका को काफी देर तक समझाते रहे और उसके बाद उन्होंने दीपिका को मुस्कुराने को भी कहा। संजय लीला भंसाली के समझाने पर दीपिका काफी खुश हो गयीं और उन्होंने ठीक तरह से अपनी शूटिंग भी खत्म की। वैसे भी हर किसी को पता है कि दीपिका कभी भी हार मानने वालों में से नहीं हैं। वो अपना हर काम बहुत ही परफैक्ट तरीके से करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X