लाइव रियलिटी शो में रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, वायरल हो रहा है उनका ये Video
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म छपाक का प्रमोशन कर रही है। वह इस फिल्म में एसिड अटैक का सामना कर चुकीं लड़की की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान भी दीपिका काफी भावुक हो गई थीं। एक बार फिर से उनके रोने का किस्सा सामने आया है।
बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए डांस रियलिटी शो डांस प्लस के सेट पर पहुंची थीं। इस शो का हमेशा से एक यूनिका कांसेप्ट रहा है जहां पर शो पर आने वाले स्पेशल गेस्ट के लिए एक खास डांस एक्ट तैयार किया जाता है। ऐसा ही दीपिका के लिए किया गया। अपने करियर के शुरुआती से लेकर अब तक के सफर को देखकर दीपिका पूरी तरह से भावुक हो गईं।

कंटेस्टेंट ने उनकी फिल्म पद्मावत के सुपरहिट सांग घूमर पर डांस किया। दीपिका कंटेस्टेंट का डांस देखकर भावुक हो गई और अपनी सीट पर खड़े होकर बस सभी को धन्यवाद देने लगीं। इसके बाद वह शो के जज रेमो डिसूजा को गले लगाकर काफी तेजी से रो पड़ीं।
दीपिका ने अपने इस डांस एक्ट को देखने के बाद कहा कि मैं इतने सारे शो में गई हूं। लेकिन आज मैंने जैसा महसूस किया है मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं इसके लिए दिल से आपको धन्यवाद देती हूं। ज्ञात हो कि दीपिका की फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होगी। ये फिल्म एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बेस्ड है।


Click it and Unblock the Notifications