दीपिका पादुकोण ने सैन जोस में कोंकणी सम्मेलन में की शिरकत, शेयर की अपनी सबसे खास तस्वीर
दीपिका पादुकोण पिछने कुछ समय से बेहद बिजी हैं। ब्रैंड शूट्स से लेकर कान्स में जूरी ड्यूटीज और पठान और प्रोजेक्ट के की शूटिंग के चलते दीपिका को खुद के लिए वक्त ही नही मिल रहा था। लेकिन हाल में अपने काम से ब्रेक लेकर दीपिका यूएसए में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं और साथ ही अपनी फैमिली को भी समय दे रहीं है।
दरअसल दीपिका पादुकोण के कुछ रिश्तेदार यूएसए में भी रहते हैं। ऐसे में अपने हॉलिडेज पर उनसे मिलने दीपिका वहां चली गई। लेकिन दीपिका की ये वैकेशन और भी खास तब हो गई जब उन्हें सैन जोस में कोंकणी सम्मेलन के 10वें एडिशन के लिए बतौर चीफ गेस्ट इंवाइट किया गया।

सिलिकॉन वैली के केंद्र में आयोजित तीन दिन के इस इवेंट में प्रदर्शनों, म्यूजिक शोज, सेमिनार्स, फूड और काम के साथ साथ कोंकणी कल्चर की विरासत को सेलिब्रेट किया गया। बता दें ये एक ऐसी पहल है जो इस कल्चर को दुनिया भर जिंदा रखेगी।
दीपिका के साथ उनका परिवार और रणवीर सिंह भी इस इवेंट में मौजूद थे, जिन्होंने इसे खूब एंजॉय किया । इसकी शुरूआत शंकर महादेवन की परफॉर्मेंस के साथ हुई थी।इस इवेंट में दीपिका को अपनी रूट्स और समुदाय के साथ जुड़ने का मौका मिला, जहां उन्होंने अपने सफर, कल्चरल इंफ्लूएंस, अपब्रिंगिंग और प्रोफेशनल जर्नी पर काफी देर तक बात की। इस मौके पर दीपिका की फैमिली और रणवीर सिंह ने भी उन्हें स्टेज पर ज्वाइन किया और जिसके बाद सैन जोस मैकनेरी कन्वेंशन सेंटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


Click it and Unblock the Notifications