..................... Deepika Padukone completes Shakun Batra's film, shares 'Memories For A Lifetime' with Sidhant Chaturvedi and Ananya Panday | दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग की पूरी, अनन्या पांडे- सिद्धांत के साथ शेयर की BTS तस्वीरें - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग की पूरी, अनन्या पांडे- सिद्धांत के साथ शेयर की BTS तस्वीरें

शकुन बत्रा की आगामी फिल्म का टाइटल भले फिलहाल रिवील नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट को देखते हुए लोगों के बीच काफी उत्साह है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। बता दें, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने निर्देशक और को-स्टार के साथ सेट से कुछ मजेदार झलकियां साझा की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण लिखती हैं,"Love, Friendship and Memories for a Lifetime..."

Deepika Padukone completes Shakun Batras film

शकुन बत्रा की अगली एक रोमांटिक फिक्शन ड्रामा है। फिलहाल इस फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में दीपिका- अनन्या दोनों बहनें हैं। दीपिका के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अनन्या ने लिखा- "रुला दिया, आई लव यू दोस्तों." .. वहीं, गली बॉय के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी को भी बिग स्क्रीन पर फिर से देखने की फैंस के बीच उत्सुकता है।

दीपिका पादुकोण की बात करें तो, उनके पास फिल्मों की एक सुपर रोमांचक लाइन-अप है, जिसमें महाभारत, प्रभास के साथ नाग अश्विन की अगली पैन इंडिया फिल्म, अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न का रीमेक, शाहरुख के साथ पठान, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और शकुन बत्रा की अगली फिल्म जिसकी उन्होंने अभी-अभी शूटिंग पूरी की है। कोई शक नहीं कि दीपिका अगले साल से बॉक्स ऑफिस पर छाने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X