Deepika Padukone ने इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, Shahrukh Khan ने किया शानदार पोस्ट!

इस वक्त अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर काफी चर्चा हो रही है और सुबह से ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैँ। दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने करियर के 15 साल बॉलीवुड में पूरे किए हैं। इस मौके पर लगातार उनका नाम ट्रेंड हो रहा है और वक्त सुपरस्टार शाहरुख खान का एक पोस्ट सामने आया है और वो भी दीपिका पादुकोण को बधाई दे रहे हैँ। किंग खान ने लिखा, ''उत्कृष्टता के 15 शानदार वर्षों तक...दृढ़ता...आपके साथ अद्भुत प्रदर्शन और गर्मजोशी से भरे आलिंगन !! यहाँ आपको देख रहा है... आपको देख रहा है... और आपको देख रहा है... और अभी भी आपको देख रहा है... दीपिका पादुकोण।''
शाहरुख खान के इस पोस्ट के बाद लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और दोनों को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, आप दोनों को पठान में एक साथ देखने के लिए उत्सुक हूं, जबकि एक अन्य का कहना है कि, दीपिका को ढेर सारी बधाई।
शाहरुख खान की बात करें तो उन्होने दीपिका के साथ कई फिल्में की हैं और लगभग हर फिल्म काफी पसंद की गई है। ऐसा कह सकते हैं कि शाहरुख और काजोल के बाद लोग दीपिका को उनके साथ पसंद करते हैं।
पठान में साथ आएंगे नजर
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर से फिल्म पठान में नजर आने वाले हैँ। इस फिल्म के टीजर में ही पता चल गया था कि शाहरुख खान.. दीपिका पादुकोण के साथ दमदार एक्शन करते दिख रहे हैं। इसके अलावा ये दोनों सितारे ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में साथ नजर आ चुके हैँ। सभी फिल्में शानदार हैं।
कैसा होगा कलेक्शन
हालांकि पठान को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं और ये जानना चाह रहे हैं कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान वापसी करने के साथ काफी दमदार कमाई कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications