..................... Deepika Padukone Compares Ranbir Kapoor With Ranveer Singh - Hindi Filmibeat

दीपिका ने बताया, कौन है बेहतर..रणवीर या रणबीर!

[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच कॉमन फैक्टर की बात आती है तो सभी के दिमाग में सबसे पहले दीपिका पादुकोण ही आतीं है। लिहाजा, अब दीपिका दोनों की करीबी रही हैं, तो फिर उनसे इन दोनों एक्टर्स के बारे में सवाल किए जाना भी लाजमी है।

वैसे तो रणबीर और रणवीर की बात पर दीपिका कम ही जवाब देती हैं, लेकिन फिल्मफेयर इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने आखिरकार लोगों को इसका जवाब दे ही दिया।

एक मिनट..इससे पहले की आप कुछ 'और' सोचें, बता दें, दीपिका ने यहां अपने पर्सनल या लव लाइफ से जुड़ी कोई बातें नहीं कहीं। बल्कि उन्होंने दोनों एक्टर्स के काम करने के तरीके को शेयर किया।

रणबीर और रणवीर..सिर्फ दीपिका नहीं, ये भी है COMMON

दीपिका ने बताया कि, 'रणबीर कपूर ऐसे एक्टर हैं जो अपने आप में रहते हैं। हम डॉयलोग्स साथ पढ़ते थे, लेकिन मैं ने कभी उन्हें शॉट देने से पहले कभी प्रैक्टिस करते नहीं देखा। रणबीर कोने में शांति से बैठे रहते हैं, हम बात करते हैं, और फिर शॉट देते हैं..बस..हो गया..मुझे नहीं पता वो अगर बीच के समय में कभी तैयारी किया करते होंगे।'

वहीं, दीपिका ने रणवीर सिंह की शूटिंग स्टाइल पर कहा कि, 'रणवीर का सबकुछ सामने होता है। रणवीर को म्यूजिक चाहिए। उनके पास दुनिया की सबसे बेहतरीन प्लेलिस्ट है। और रणवीर जैसा मूड बनाना चाहते हैं, वैसे गाना लगा देते हैं। अगर गुस्से वाला सीन हो तो गुस्से वाले गाने, रोमांटिक सीन हो तो रोमांटिक गाने..'

Opps..दीपिका और विराट को नाराज न कर दे अनुष्का की यह बात!

दीपिका ने आगे कहा, रणवीर खुद के साथ साथ दूसरों को भी अपने म्यूजिक में शामिल कर लेते हैं क्योंकि वह उस में जाना चाहते हैं। अपने वैनिटी वैन से लेकर सेट तक म्यूजिक हर जगह उनके साथ उनके साथ होता है। लिहाजा, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह, दोनों के काम करने का स्टाइल काफी जुदा है।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X