क्लीवेज विवाद पर केजरीवाल ने दिया दीपिका का साथ
आज दीपिका के क्लीवेज विवाद पर आधे से ज्यादा फिल्मी दुनिया के लोगों ने दीपिका का साथ दिया है। दीपिका के हक में बाते करते हुए लोगों ने ट्विटर पर एक नई बहस छेड़ दी है। जहां आम से लेकर खास लोग इस बहस का हिस्सा बने हैं वहीं इस चर्चा में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े हैं। उन्होंने भी खुलकर इस मसले पर दीपिका का साथ दिया है।
अरविंद केजरीवाल ने उन दो ट्विट को रीट्विट किया है जो कि दीपिका के समर्थन में अभिनेता राहुल बोस और म्यूजिक कम्पोजर विशाल डडलानी ने ट्विट किया था। अपने इस प्रयास से अरविंद केजरीवाल ने समझाने की कोशिश की है कि वो इस मसले और नारी के सम्मान की बात पर दीपिका के साथ हैं।
मालूम हो कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उस समय से अचानकर तब भड़क उठीं जब अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो पोस्ट किया और उसके नीचे लिखा, "ओह माय गॉड ! दीपिका पादुकोण क्लीवेज शो!"
दीपिका ने गु्स्से में आकर ट्विटर पर लिखा कि हां, मैं एक औरत हूं. मेरे पास स्तन हैं, क्लीवेज है. दिक्कत है आपको इस बात से ?" और अगर आप महिला का सम्मान नहीं कर सकते हैं तो आपको महिला सशक्तिकरण की बात करने का कोई हक नहीं है।
हां है मेरे पास क्लीवेज...कोई दिक्कत है आपको'
जिसके बाद देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने दीपिका के समर्थन में ट्विट किया है और कहा है कि कुछ लोग अपने सिर्फ फायदे के लिए महिलाओं का प्रयोग करते हैं और गंदी मानसिकता का शिकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications
