..................... दीपिका पादुकोण ने अपना इंस्टाग्राम, ट्विटर नाम बदलकर रखा 'शांतिप्रिया' | Deepika Padukone changes her Twitter name to Shantipriya to celebrate debut movie Om Shanti Om - Hindi Filmibeat

ओम शांति ओम के 13 साल- दीपिका पादुकोण ने अपना ट्विटर नाम बदलकर रखा 'शांतिप्रिया', बदली तस्वीर

By Filmibeat Desk

दीपिका पादुकोण ने सोमवार को अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' के 13 साल पूरे होने का जश्न मनाया है और अपने इंस्टाग्राम व ट्विटर के नामों को बदलकर 'शांतिप्रिया' कर दिया है जो फिल्म में उनके किरदार का नाम था।

यही नहीं, दीपिका ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर फ़िल्म से उनकी और शाहरुख खान की तस्वीर लगा दी है, जो फिल्म में मुख्य अभिनेता थे। ओम शांति ओम को न केवल आलोचनात्मक प्रशंसा मिली थी बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी।

Deepika Padukone

इस विशेष दिन को याद करते हुए, दीपिका के फैंस ने भी एक 'कॉमन डिस्प्ले पिक्चर' भी लगाया गया है। फिल्म में शांति प्रिया के किरदार में दीपिका को खूब पसंद किया गया। फराह खान ने दीपिका को अभिनय दिखाने का पूरा मौका दिया था। कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख के अपोजिट होते हुए भी दीपिका को काफी लाइमलाइट मिली थी।

दीपिका ने अपने डेब्यू से अब तक.. पीकू, मस्तानी, रानी पद्मावती, मीनाम्मा जैसे बहुमुखी और शक्तिशाली किरदारों के साथ मनोरंजन किया है और यह सूची कई लंबी है। पिछले 13 वर्षों के दौरान, दीपिका वास्तव में एक अभिनेता के रूप में उभर कर सामने आई हैं और अब, दर्शक उनकी आगामी परफॉर्मेंस देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

निस्संदेह, दीपिका ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है, और 'ओम शांति ओम' ने उन्हें भारतीय सिनेमा के नक्शे में ला खड़ा किया है। भले ही यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन दीपिका ने इस किरदार के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।

दीपिका जल्द शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X