Birthday Special- क्लीवेज से लेकर शादी तक दीपिका घिरी विवादों में!
2013 से बॉलीवुड की नंबर वन हिरोइन बनकर सामने आईं अदाकारा दीपिका पादुकोण आज यानी 5 जनवरी को अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस खास मौके पर दीपिका के करीबी दोस्त व उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां व शुभकामनाएं पहुंचा रहे हैं। बॉलीवुड की तरफ से भी दीपिका को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं।
दीपिका पादुकोण के करियर के लिए पिछले दो साल बेहद खूबसूरत व बेहतरीन रहे हैं लेकिन वहीं निजी मामलों में दीपिका को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। ये कहना शायद गलत ना होगा कि प्यार के मामले में दीपिका काफी अनलकी रही हैं। उनका नाम बॉलीवुड ही नहीं बल्कि क्रिकेट की दुनिया के भी दिग्गज के साथ जोड़ा गया लेकिन कभी भी इस विषय पर दीपिका ने खुलकर नहीं बोला।
2014 में दीपिका से कई ऐसे विवाद जुड़े जिनके चलते दीपिका काफी परेशान रहीं, हालांकि बॉलीवुड में सभी ने दीपिका का आगे बढ़कर साथ दिया लेकिन इसके बावजूद दीपिका ने खुद आगे आकर अपने लिए जो आवाज उठाई उसके बाद किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि वो दीपिका को लेकर कुछ कहे। आइये जानते हैं किन किन मुद्दों को लेकर दीपिका रहीं पिछले साल परेशान।


Click it and Unblock the Notifications