जानिये दीपका पादुकोण से जुड़ी 10 बातें
सेक्सी, स्टाइलिश एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यूट का अवॉर्ड भी मिला था। दीपिका पादुकोण का आज 26वां जन्मदिन है। दीपिका के जन्मतदन के मौके पर हम लाए हैं दीपिका की जिंदगी से जुड़ी 10 ऐसी बातें जिनके बारे में कोई नहीं जानता।
दीपिका पादुकोण साल 2012 की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक रहीं। उन्होंने कॉकटेल जैसी हिट फिल्म दी इस साल 2013 में भी उनके हाथ में कई अच्छी फिल्में हैं जिनमें से एक है सैफ अली खान की रेस 2। दीपिका फिल्मों के साथ साथ कई बड़े विज्ञापनों में भी काम कर रही हैं। साल 2012 में दीपिका कई विवादों से घिरी रहीं। सबसे ज्यादा उनके और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के ब्रेक अप ने सुर्खियां बनाईं।
फिल्मों में आने से पहले दीपिका एक सफल मॉडल थीं। हिमेश रेशमिया के गाने नाम है तेरा के बाद से वो चर्चित चहेरों में शामिल हो गयीं। किंगफिशर के पांचवे फैशन अवॉर्ड्स में उन्हें फीमेल मॉडल ऑफ दि ईयर के खिताब से नवाजा गया। साथ ही 2006 में उन्हें किंगफिशर की स्विमसूट कैलेंडर के लिए चुना गया और उसके बाद उन्हें आइडिया जी फैशन अवॉर्ड्स में फीमेल मॉडल ऑफ दी ईयर और फ्रेश फेस ऑफ दी इयर का अवॉर्ड मिला। आइये जानते हैं दीपिका की जिंदगी से जुडी़ 10 ऐसी बातें जो कि अभी तक सबसे छुपी हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications