Pics: दीपिका पादुकोण ने शीरोज़ कैफे की एसिड अटैक पीड़िताओं के साथ मनाया जन्मदिन
दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं और साथ ही अपनी आने वाली फिल्म छपाक को भी प्रमोट कर रही हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन लखनऊ के Sheroes कैफे में एसिड अटैक पीड़िताओं के साथ मनाया। और अब ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
जिन्हें नहीं पता है, उनकी जानकारी, Sheroes एक ऐसा कैफे है जहां केवल एसिड अटैक पीड़िताएं काम करती हैं और और खुद को आत्मनिर्भर बनाती हैं। पहला Sheroes कैफे आगरा में खुला जो काफी फेमस हुआ जिसके बाद इसकी एक ब्रांच लखनऊ में खोली गई।

दीपिका पादुकोण ने इस कैफे में अपने जन्मदिन की शाम बिताई और अपनी आने वाली फिल्म छपाक को प्रमोट किया। देखिए तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications