'बाजीराव मस्तानी' के 5 साल, दीपिका ने अनदेखी तस्वीर शेयर कर लिखा-जलते हुए अंगारों से गुजर कर
हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्म होने के साथ दीपिका पादुकोण के करियर में चार चांद लगाने का काम किया है बाजीराव मस्तानी ने। इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी कास्टिंग में पर्दे पर बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी को दिखाना है। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह स्टारर बाजीराव मस्तानी की रिलीज को 5 साल पूरे हो गए हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी े फिल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई।
साल 2015 के आखिरी महीने में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने इंडस्ट्री को दो ऐसे बड़े सुपरस्टार दे दिए जो कि असल जिंदगी में पति-पत्नी बन गए। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी ने बाजीराव मस्तानी को सुपरहिट बना दिया। दीपिका पादुकोण ने मस्तानी के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ सबका दिल जीत लिया था।
अब आज इस फिल्म को 5 साल पूरे हो गए हैं। अपने करियर की सबसे प्रमुख फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने फिल्म से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है और अनदेखी तस्वीरें भी फैंस को दिखाई है। दीपिका ने मस्तानी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मोहब्बत हो या जंग।

मस्तानी भरी हुई थी अपने जुनून से अपने भाग्य को लिखने के लिए, चाहे वह कितना भी खतरनाक क्यों न हो। वह कभी नहीं झुकी और हमेशा उदारता और प्यार के साथ अपना आधार इतना मजबूत किया कि जलते हुए अंगारों से गुजर कर और हर सामाजिक बाधा से गुजर कर उसने अपने प्यार और अपने प्रेमी के नाम दोनों के साथ खुद को जोड़ लिया। हमेशा हमेशा के लिए। दीपिका के इस पोस्ट को 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications