संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सेट पर दीपिका पादुकोण ने मनाई बाजीराव मस्तानी की 5वीं वर्षगांठ
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को हाल ही में 5 साल पूरे हुए हैं। अपने शानदार निर्देशन, सेट डिजाइन, संगीत के साथ साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के दमदार अभिनय के लिए आज भी फिल्म को सराहा जाता है। बता दें, दीपिका ने इस खास मौके को संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के सेट पर सेलिब्रेट किया।
अपने चहेते निर्देशक के साथ ख़ुशी मनाने के लिए, उनके साथ समय बिताने और अच्छे पुराने दिनों की यादें साजा करने के लिए, दीपिका पादुकोण फिल्म सिटी में भंसाली की अगली फिल्म, गंगूबाई काठियावाड़ी पर सेट पर गईं।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "दीपिका 3-4 घंटे के लिए सेट पर थीं। संजय लीला भंसाली और उन्होंने काफी समय एक साथ बिताए। एक साथ दक्षिण भारतीय भोजन का आनंद लिया और साथ में फिल्म की शूटिंग के बारे में यादें साजा की। दीपिका के आने से भंसाली बेहद खुश थे।"
दीपिका और संजय लीला भंसाली ने एक साथ 3 फिल्में की हैं, और तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। साथ ही दीपिका के करियर को एक नई ऊंचाई देने में SLB का ही हाथ है। गोलियों की रासलीला- रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावती के साथ भंसाली- दीपिका और रणवीर सिंह एक सफल तिकड़ी बन चुके हैं।
वहीं, गंगूबाई काठियावाड़ी की बात करें तो यह फिल्म 2021 में रिलीज हो सकती है। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभा रही हैं।
गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा एरिया में अपना कोठा चलाकर उन लड़कियों की मदद करती थी जिन्हें पैसों की सख्त ज़रूरत होती थी। वहीं गंगूबाई इन लड़कियोंं के हक के लिए भी लड़ती थी।उनके किरदार के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई नाम की किताब से। यह फिल्म थोड़ी डार्क होगी।


Click it and Unblock the Notifications












