Deepika Padukone ने मनाया 3 महीने की बेटी 'Dua' संग Christmas ? आते ही इंटरनेट पर छा गई तस्वीर

Deepika Padukone daughter Dua photo viral on Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
सितंबर के महीने में दीपिका मां बनी थीं और तब से ही फैन्स दीपिका की बेटी की झलक देखना चाहते हैं। बीते दिन दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक झलक पैपराजी को दिखाई थी, लेकिन फैन्स अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब दीपिका बेटी का चेहरा रिवील करेंगी।
बेटी संग क्रिसमस मना रही हैं दीपिका
वहीं हाल ही में दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जी हां, इन तस्वीरों को दीपिका पादुकोण के फैन पेज पर शेयर किया गया है। क्रिसमस के खास मौके पर दुआ की इतनी क्यूट तस्वीरें देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए हैं। जी हां, वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं वहीं उनकी गोद में नजर आने वाली बेटी दुआ रेड और व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही है। बेबी दुआ ने सिर पर संता वाली कैप लगाई हुई है।
तस्वीर को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि दीपिका और उनकी बेटी की तस्वीर देख फैन्स ने तो कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है। इस तस्वीर को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह कितनी क्यूट है दुआ वहीं दूसरे यूजर ने कहा- अगर यह तस्वीर रियल होती तो अब तक की सबसे खूबसूरत मां बेटी की तस्वीर होती। जी हां, आपको बता दें कि यह तस्वीर दीपिका की असली तस्वीर नहीं है बल्कि यह तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है। भले ही यह तस्वीर फेक हो, लेकिन इस तस्वीर ने फैन्स का दिल जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











