CAA: दीपिका ने कैंसिल किया दिल्ली में छपाक प्रमोशन, कहा - ऐसे कठिन समय में देश में शांति ज़रूरी
दीपिका पादुकोण अपनी टीम के साथ दिल्ली में छपाक का प्रमोशन करने वाली थीं लेकिन फिलहाल ये प्रमोशन कैंसिल कर दिया गया है। दीपिका का कहना है कि देश के हालात को देखते हुए ये प्रमोशन करना बेहद असंवेदनशील होगा।
दीपिका ने कहा कि इस समय सबसे ज़रूरी है देश में शांति और सुकून की बहाली। पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ वो चिंतनीय है और ऐसे कठिन समय में फिल्म का प्रमोशन बिल्कुल भी मायने नहीं रखता है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड खुलकर नागरिकता संशोधन बिल और उससे जुड़ी जामिया हिंसा के विरोध में खड़ा दिखाई दिया। जहां पूरा देश जामिया के छात्रों के साथ है, वहीं बॉलीवुड ने उनका साथ मज़बूती से देने का फैसला किया है।
वहीं अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज, फरहान अख्तर सहित कई स्टार्स ने इस फासीवादी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाने का फैसला कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications