कोरोना वायरस का खौफ- दीपिका पादुकोण ने छोड़ दिया इतना बड़ा प्रोजेक्ट- पैरिस ट्रिप कैंसिल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय फिल्म 83 द फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस समय उनको लेकर एक और खबर आ रही है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में है। बता दें कि दीपिका पादुकोण पैरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए जाने वाली थी लेकिन ऐन मौके पर उन्होने ये ट्रिप कैंसिल कर दी है। दरअसल इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि कोरोना वायरस है। इस समय दुनिया में कोरोना वायरस की दहशत है और लोग इसको लेकर काफी चिंतित हैं।
दीपिका पादुकोण के यात्रा कैंसिल करने को लेकर उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, 'दीपिका पादुकोण फ्रांस में चल रहे पेरिस फैशन वीक के दौरान लुई वितों के FW2020 शो में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने वाली थीं,

लेकिन कोरोनो वायरस की महामारी अब फ्रांस में एक नए चरण में प्रवेश कर गई है, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।' इसके बाद से लगातार दीपिका पादुकोण चर्चा में चल रही हैं।
कोरोना वायरल की बात करें तो अब ये भारत में भी आ चुका है और इसका केस दिल्ली और हैदराबाद में भी देखने को मिले हैं। फिलहाल दीपिका पादुकोण ने तो पैरिस जाने से मान कर दिया है। फिलहाल आप देखिए दीपिका के कुछ खूबसूरत लुक्स...


Click it and Unblock the Notifications