पति रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने कहा- आप मेरे सुपर ड्रग, पुराना पोस्ट तेजी से VIRAL

By Filmibeat Desk

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले को लेकर नए खुलासे होते जा रहे हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अपनी जांच को जैसे आगे बढ़ाते जा रहा है उसी के साथ मीडिया में कई नाम सामने आ रहे हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में एक व्हाट्सएप चैट सामने आयी है जहां पर N,J,S,D,K से ड्रग्स लेन देन की बात हो रही है। ऐसे में सीधे तौर पर मीडिया में दीपिका पादकुोण का नाम सामने आया है।

टाइम्स नाउ की खबर अनुसार दीपिका पादुकोण की पुरानी ड्रग्स की चैट सामने आयी है। हालांकि एनसीबी ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है जहां पर उन्होंने ड्रग्स का नाम लिया है। ये नाम उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के लिए इस्तेमाल किया है।

Ranveer singh , Deepika padukone

दीपिका पादुकोण इस पोस्ट में अपने पति रणवीर को अपना ड्रग्स बता रही हैं। दीपिका पादकुोण की ये पोस्ट पिछले साल 19 नवंबर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से रणवीर सिंह की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में रणवीर सिंह की टीशर्ट पर लिखा है कि प्यार एक सुपर पावर है।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा है कि और आप मेरे सुपर ड्रग हैं। जाहिर सी बात है कि दीपिका के नाम की चर्चा के दौरान अब उनका ये पुराना पोस्ट तेजी खबरों में छा रहा है। बता दें कि खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी फिर से जया शाह और श्रुति मोदी से पूछताछ कर सकती है। बाकी किसी भी बड़े नाम को लेकर एनसीबी ने अभी तक अपनी भूमिका जाहिर नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X