छपाक ट्रेलर लॉन्च में फूट फूट कर रोईं दीपिका पादुकोण, मांगी माफी, देखिए वायरल वीडियो
दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर आज रिलीज़ किया गया है और ट्रेलर फैन्स को बेहद पसंद आया है। फिल्म 10 जनवरी को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। इस बीच ट्रेलर लॉन्च के दौरान, दीपिका बेहद भावुक हो गईं।
मीडिया के बीच जैसे ही पहली बार ट्रेलर दिखाया गया, दीपिका पादुकोण फूट फूट कर रो पड़ीं। इस तरह टूटने के लिए उन्होंने मीडिया से माफी भी मांगी। इस दौरान, विक्रांत मैसी और मेघना गुलज़ार उन्हें संभालते हुए दिखे।

दीपिका का कहना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चले या ना चले लेकिन फिर भी उनके दिल के सबसे करीब यही फिल्म रहेगी। गौरतलब है कि इस फिल्म से दीपिका को भावनात्मक रूप से काफी जुड़ना पड़ा।
फिल्म के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि लोगों को एसिड अटैक पीड़ितों को अच्छे से ट्रीट करना चाहिए। उन्हें देखकर डरने की या उन्हें नाम पुकारने की ज़रूरत नहीं है। इसी वजह से हम ये कहानी कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











