..................... Deepika Padukone bought a new House | दीपिका पादुकोण ने खरीदा नया घर - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण ने खरीदा नया घर

By Priya Srivastava

Deepika Padukone
हर बॉलीवुड स्टार का पहला सपना यही होता है कि वह मुंबई में अपने सपने का आशियाने खरीदे। मतलब मुंबई में उनका अपना घर हो। लेकिन जिस स्तर से मुंबई में घर खरीदनेवालों की संख्या बढ़ रही है। वैसे में सही घर ढूंढ़ पाना भी मुश्किल हो गया है। लेकिन इन तमाम बातों के बावजूद दीपिका पादुकोण ने अब नया घर खरीद लिया है।

गौरतलब है कि वह कई दिनों से घर खरीदना चाह रही थीं। लेकिन वह घर खरीद नहीं पा रही थीं । उन्होंने ब्रांदा का घर छोड़ कर अब वर्ली के 30वें मंजिलें पर घर खरीदा है। दीपिका कहती हैं कि उन्हें यह जगह इसलिए पसंद आयी क्योंकि यहां से मुंबई के सी लीक और स्काइलाइन के दृश्य आपको आसानी से नजर आयेगा।

दीपिका ने इस बारे में कहा है कि उन्हें अपने आशियाने की चाहत थी और वह खुले माहौल में घर लेना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने वर्ली चुना। और वह यह भी चाहती थी कि जब उनका परिवार मुंबई आये तो वे आराम से रह सकें। दीपिका ने कहा है कि वह गणेश चतुर्थी में नये घर में शिफ्ट होनेवाली हैं। तब उनका पूरा परिवार भी उनके साथ ही होगा। इसलिए उन्होंने तय किया है कि वह इसी वक्त नये घर में जायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X