साल 2013 दीपिका के नाम रहा, 2014 से क्या हैं दीपिका की ख्वाहिशें
साल 2013 में दीपिका पादुकोण के हिस्से में एक चार सफल फिल्में आईं। साल 2014 में भी दीपिका के हाथ में एक बड़े बैनर की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर है। हालांकि पिछले साल दीपिका ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया और उनकी कई सारी ख्वाहिशें पूरी भी हुईं। लेकिन साल 2013 से भी दीपिका को कई सारी उम्मीदें हैं। दीपिका को इस साल कुछ नया करने की ख्वाहिश है उन्होंने अपनी ये ख्वाहिशें मीडिया के साथ शेयर भी की हैं। दीपिका पादुकोण का आज 28वां जन्मदिन है और आज के दिन दीपिका पादुकोण को उनके फैंस की तरफ से जन्मदिन की ढे़र सारी शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं। अगर आप भी दीपिका के फैन हैं तो आपको भी दीपिका की ये इच्छाएं पता होनी चाहिएं ताकि आप अपनी दुआओं में दीपिका के लिए इन ख्वाहिशों को पूरा होने की दुआ मांगे।
दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था और उनके पिता प्रकाश पादुकोण एक बहुत बड़े बैडमिंटन प्लेयर हैं। दीपिका पादुकोण का परिवार बैंगलोर में रहता है लेकिन दीपिका ने बैंगलोर में बहुत ज्यादा समय नहीं बिताया है। दीपिका को साउथ इंडियन भाषा भी बहुत अच्छी तरह से नहीं आती है। चेन्नई एक्सप्रेस के दौरान जब उन्हें साउथ इंडियन किरदार निभाना था तब उन्होंने काफी मेहनत की थी अपने गेटअप और अपनी भाषा के एक्सेंट को बदलने के लिए। दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि अपने किरदारों में जान डालने के लिए किसी भी हद तक जाती है। दीपिका को अपने हर एक किरदार में परफेक्शन चाहिए होता है।
दीपिका पादुकोण के दिल में साल 2014 को लेकर काफी उत्साह है और साल 2014 में दीपिका के दिल में कुछ ख्वाहिशें भी है जिन्हें वो पूरा करना चाहती हैं। आइये जानते हैं क्या क्या चाहती हैं दीपकिा 2014 से-


Click it and Unblock the Notifications