Deepika Padukone Birthday Gifts: दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर गिफ्ट्स की बौछार, फैंस पर बरसे लाखों के ये तोहफे

Deepika Padukone Birthday Gifts: दीपिका पादुकोण सोमवार को 40 साल की हो गईं। इन दिनों वह न्यूयॉर्क में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं, जहां उन्होंने नए साल के साथ-साथ अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। लेकिन इससे पहले मुंबई में उन्होंने अपने फैंस के साथ एक खास मुलाकात रखी थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं।

Deepika Padukone Birthday

इस फैन मीट में दीपिका ने केक काटा और फैंस ने उनकी फिल्म ओम शांति ओम का गाना 'आंखों में तेरी' गाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पूरी जगह को बहुत प्यार से सजाया गया था। मैरून रंग की सजावट, गुलाबों से सजी टेबल और स्नैक्स देखकर लोग कह रहे हैं कि ऐसा खूबसूरत फैन मीट बहुत कम देखने को मिलता है। पूरा माहौल किसी फिल्म के सेट जैसा लग रहा था।

दीपिका ने इस मौके पर बैंगनी रंग का ऊनी कॉर्ड सेट पहना था। कार्यक्रम के दौरान उनसे स्टेज पर बातचीत भी की गई। जब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की सफलता पर सवाल पूछा गया तो दीपिका मुस्कुराईं और खुशी जताई। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन और अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब एक फैन ने बाकी फिल्मों पर बात करने को कहा तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ये बातें परिवार के बीच ही ठीक रहती हैं।

फैंस को दिए महंगे गिफ्ट

फैन मीट में शामिल एक फैन ने बताया कि दीपिका ने देश के अलग-अलग शहरों से आए 50 से ज्यादा फैंस की फ्लाइट टिकट का इंतजाम खुद कराया था। इतना ही नहीं, सभी को करीब 5 किलो के गिफ्ट हैम्पर भी दिए गए, जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है।

फैंस के सपने भी पूरे करने का वादा

एक फैन ने जब दीपिका को बताया कि उसका सपना पेरिस जाने का है, तो एक्ट्रेस ने उसकी मदद करने की बात कही और अपनी टीम से संपर्क भी करवाया। वहीं, एक और फैन ने उनसे कहा कि वह उनकी डिजाइन की हुई ड्रेस पहनना चाहता है, जिस पर दीपिका ने तुरंत हां कर दी। दीपिका का यह फैन मीट साबित करता है कि वह सिर्फ बड़ी स्टार ही नहीं, बल्कि अपने फैंस से दिल से जुड़ी हुई इंसान भी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: deepika padukone bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X