दीपिका भी चखेंगी अंग प्रदर्शन का 'कॉकटेल'

आपको टश़न मूवी में करीना कपूर के बिकनी सीन जरुर याद होंगे। भले ही 'टशन' मूवी ब़ॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा पाई हो मगर करीना कपूर के बिकनी सीन जरुर चर्चा में रहे। अब दीपिकी पादुकोण भी अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल' में हॉट रेड बिकनी में दिखेंगी। यह फिल्‍म वो करीना के ब्‍वॉय फ्रेंड सैफ अली खान के साथ कर रही हैं।

देसी ब्वायज की असफलता के बाद दीपिका अब अगली फिल्म 'कॉकटेल' में नज़र आएंगी। इस फिल्‍म में वो एकदम अलग अंदाज में दिखेंगी। अभी तक आपने दीपिका की अधिकांश फिल्‍मों में देसी स्‍टाइल में देखा होगा, लेकिन इस फिल्‍म में वो एकदम अलग दिखेंगी। खैर हिट होने के लिए ये सब स्‍टंट तो बॉलीवुड में आम बात हैं।


अभिनय के बाद अगर कोई और तरीका है जो अभिनेत्रियों को सफलता दिला सकता है तो वो है अंग प्रदर्शन। बिपाशा बसु, मल्लिका शेरावत की सफलता से प्रभावित होकर कई बॉलिवुड हीरोइनों ने इस शॉर्टकट का प्रयोग किया है। देखना यह है कि क्‍या यह शॉर्टकट दीपिका को बॉलीवुड के शिखर तक पहुंचा पाता है या नहीं। वैसे हमारी राय यह है कि यह स्‍टाइल दीपिका के काम नहीं आने वाली है। क्‍योंकि दीपिका को देसी स्‍टाइल में देखने की लोगों को आदत हो चुकी है। लेकिन फिर भी जनता-जनार्दन का कोई भरोसा नहीं। कब किसे हिट कर दें कुछ पता नहीं।

दीपिका कई दक्षिण भारतीय फिल्‍मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका बॉलीवुड डेब्‍यू शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम में हुआ था। रही बात कॉकटेल की तो सैफ अली खान के साथ उनकी दूसरी फिल्‍म है। इससे पहले यह जोड़ी लव आजकल में भी दिख चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X