दीपिका ने प्रियंका को पछाड़ा..बनीं सबसे सेक्सी एशियाई महिला!
दीपिका पादुकोण पहली सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुनी गई हैं। इससे पहले इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा रह चुकी हैं।
केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ही दीपिका पादुकोण को पसंद करती है। अगर आप भी दीपिका पादुकोण के फैन हैं तो ये खबर आपके लिए गुड न्यूज़ है। खबर है कि दीपिका पादुकोण पहली बार सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुनी गई हैं।

उन्होंने चार बार की विजेता प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ते हुए इस लिस्ट में पहला स्थान पाया है। इस लिस्ट को ब्रिटेन के अखबार 'ईस्टर्न आई' ने प्रकाशित किया है।
आपको बता दें कि दीपिका जल्द ही आपको हॉलीवुड फिल्म xXx: Return of Xander Cage में दिखाई देंगी। ये फिल्म उनकी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हैं। इस फिल्म में उनके अपोज़िट हॉलीवुड एक्टर विन डीज़ल हैं। दीपिका को इस लिस्ट में पाकर विन डीज़ल भी काफी खुश हैं।
इस बारे में विन ने कहा कहा कि सेक्सी का मतलब बहुत कुछ होता है। ये सिर्फ फिज़िकल ही नहीं होता बल्कि , आप जो हो जैसे हो उसी में कन्फर्टेबल होना सेक्सी है, आत्मविश्वास आपको सेक्सी बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications











