Deepika Padukone ने बेटी को दिया जन्म, गणेश चतुर्थी के मौके पर घर आई लक्ष्मी

Deepika Padukone gives birth to baby girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। दीपिका को बीते दिन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहीं हाल ही में अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। वैसे तो दीपिका की डिलीवरी डेट 28 सितंबर बताई जा रही थी, लेकिन खबरों की माने तो लेबर पेन होने की वजह से दीपिका पादुकोण को कल ही अस्पताल ले जाया गया था। दीपिका का यह नवां महीना था इसीलिए उम्मीद यह भी थी कि बच्चा जल्दी भी हो सकता है।
दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया जन्म
बता दें कि अभी तक कपल ने और परिवार वालों ने ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। फैन्स को कपल की ऑफिशियल एनाउंसमेंट का इंतजार है। पैपराजी विरल भियानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर हाल ही में एक पोस्ट के जरिए यह बताया है कि दीपिका को आज ही बेटी हुई है। यही वजह थी कि दीपिका और ना ही रणवीर के घर वाले अंबानी हाउस के गणेश उत्सव में शामिल हो पाए थे।
फैन्स ने दी कपल को बधाई
बता दें कि फैन्स दीपिका को जमकर बधाई दे रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बप्पा का आर्शीर्वाद मिला है। तो वहीं दूसरे ने कहा वाऊ दीपिका की बेटी भी दीपिका की तरह ही एक बड़ी स्टार निकलेगी। वहीं अन्य फैन्स सितारों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वह जल्दी ही बेटी का चेहरा दिखाएं।


Click it and Unblock the Notifications











