Deepika Padukone को हॉलीवुड में मिला बड़ा सम्मान, लेकिन नाम चमकाने के लिए चुकानी होगी भारी-भरकम कीमत

Deepika Padukone Walk Of Fame: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। वो हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में स्टार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। लेकिन इसकी उन्हें एक बड़ी कीमत भी चुकानी होगी।
दीपिका को मिला सम्मान
दीपिका पादुकोण को यह ऐतिहासिक सम्मान उन्हें 2026 के वॉक ऑफ फेम क्लास के तहत दिया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है इस सम्मान के बदले उन्हें लाखों रुपए हर साल देने पड़ेंगे। अक्सर लोग मानते हैं कि हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में नाम दर्ज कराने के लिए पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन असलियत इसके बिल्कुल उलट है।
हर साल सेलेब्स को दिया जाता है सम्मान
हर साल एक स्पेशल चयन समिति नॉमिनेशन की जांच करती है और अलग-अलग एरियाज में योगदान देने वाले सेलेब्स को इस सम्मान के लिए चुना जाता है। इस प्रोसेस में ना पैसा चलता है और ना ही किसी का इंफ्लुएंस।
हर साल दीपिका को देने होंगे लाखों
हालांकि, जब किसी शख्स को यह सम्मान मिल जाता है, तो उन्हें स्टार की स्थापना और उसकी देखरेख के लिए एक तय राशि देनी होती है। फिलहाल यह राशि लगभग $85,000 (यानी करीब ₹73 लाख) है। यह रकम स्टार को बनाने, स्थापित करने और हॉलीवुड बुलेवार्ड के रखरखाव में खर्च की जाती है। इसकी जानकारी वॉक ऑफ फेम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है।
हर साल आते हैं 200-300 नॉमिनेशन
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम लॉस एंजेलिस के मशहूर हॉलीवुड बुलेवार्ड पर स्थित एक आइकॉनिक जगह है, जहां अब तक 2,700 से अधिक सितारों को सम्मानित किया जा चुका है। ये सितारे फिल्मों, टीवी, म्यूजिक, रेडियो और लाइव थिएटर जैसे अलग-अलग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रीज से जुड़े महान कलाकारों को दिए जाते हैं। हर साल, हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स को 200 से 300 नॉमिनेशन मिलते हैं। इनमें से कुछ ही गिने-चुने लोगों को इस खास सम्मान के लिए चुना जाता है।
क्यों मिला दीपिका को मिला ये सम्मान
दीपिका पादुकोण को यह सम्मान हॉलीवुड फिल्म 'XXX: Return of Xander Cage' में उनकी दमदार एक्टिंग और इंटरनेशनल पहचान की वजह से मिला है। उनके साथ इस साल वॉक ऑफ फेम की लिस्ट में कई और नामचीन हस्तियां भी शामिल हैं, जिनमें शामिल हैं- एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रेचल मैकएडम्स, डेमी मूर, रामी मालेक, सारा मिशेल गेलर, स्टेनली टुकी, क्रिस कोलंबस और टोनी स्कॉट।


Click it and Unblock the Notifications