..................... Deepika Padukone becomes Asia's most influential tv and film actress | दीपिका पादुकोण टीवी और फिल्म में बनी एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण बनीं एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला, सोशल मीडिया और गूगल पर हुईं सबसे ज्यादा सर्च- रिपोर्ट

By Filmibeat Desk

कोई शक नहीं कि दीपिका पादुकोण सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि ग्लोबर स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। अभिनेत्री कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। और अब नए गाला बिंगो रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें हाल ही में फिल्म/टीवी में एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला का नाम दिया गया है।

पूरे यूके में 137 से अधिक क्लबों का दावा करने वाले गाला ने हाल ही में सोशल मीडिया फॉलोइंग से लेकर गूगल सर्च और मीडिया मेंशन्स तक विभिन्न रैंकिंग कारकों के आधार पर दुनिया भर की प्रभावशाली महिलाओं की अपनी सूची जारी की है। इस स्टडी में संगीत, टीवी और फिल्म, ब्यूटी, राजनीति व बिज़नेस सहित विभिन्न स्ट्रीम्स से दुनिया के 100 सबसे बड़े देशों के सबसे प्रभावशाली नामों की पहचान की गयी है।

Deepika Padukone

प्रत्येक महाद्वीप और इंडस्ट्री पर एक विस्तृत रिपोर्ट में, दीपिका पादुकोण 'एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला' के तहत सोशल मीडिया पर 139 मिलियन फॉलोइंग (रिपोर्ट जारी होने के समय) के साथ टॉप पर छाई हुई हैं। 'टीवी और फिल्म' सेक्शन में, दीपिका को एंगेजमेंट रेट (इंस्टा), इंप्रेशन per ट्वीट, 3 मिलियन गूगल रिसर्च और अधिकांश मीडिया मेंशन्स जैसे क्राइटेरिया में सबसे अधिक सर्च किया गया है।

इसी के साथ दीपिका पादुकोण अब अरियाना ग्रांड, किम कादरशैन, एडेल और सेलीन डायोन जैसे नामों के साथ जुड़ गयी हैं। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि वह अंतर्राष्ट्रीय एंडोर्समेंट की क्वीन हैं, जो लिवाइस, नाइकी, टिसोट और चोपार्ड जैसे ब्रांडों के लिए पहली भारतीय वैश्विक ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं।

अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म, एसटीएक्सफिल्म्स और टेम्पल हिल के लिए एक रोमांटिक कॉमेडी भी साइन की है, जिसे वह अपने का बैनर तले प्रोड्यूस करेंगी। दीपिका पादुकोण अपने भारतीय मूल से प्रभावित और विज्ञान द्वारा समर्थित अपना ग्लोबल लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X