दीपिका पादुकोण ने मारी बाज़ी, सर्वे के अनुसार बनी देश की नंबर 1 हीरोइन!
दीपिका पादुकोण को दर्शकों के वोटों के आधार पर देश की नंबर 1 हीरोइन का खिताब दिया गया है। अभिनेत्री ने लगातार 5 वर्षों तक सबसे टॉप में अपनी जगह बरकरार रखी है। एक अखबार के सर्वेक्षण में इसका खुलासा हुआ है।
इससे पहले सर्वेक्षण आमने-सामने किया गया था, लेकिन इस बार हालिया स्थिति को देखते हुए कुछ सवाल-जवाब के साथ टेलीफोनिक इंटरव्यू का आयोजन किया गया था जिसे क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवादित किया गया था। इस सर्वे के लिए लगभग 12,000 इंटरव्यू के आयोजन किया गया जिसमें 67% ग्रामीण क्षेत्र और 33% शहरी क्षेत्र से था।

दीपिका ने "कॉकटेल" में मस्तमौली उत्साही लड़की से ले कर "पद्मावत" में समर्पित और निडर पत्नी के साथ, हर किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है। वह कैमेरे के सामने हर पहलू और किरदार को बेहद खूबसूरती से पेश करतीं है जिसकी झलक पीकू, मीनाम्मा, नैना, लीला इत्यादि में देखी जा सकती है।
दीपिका के पास सिनेमाई अनुभवों का एक रोमांचक नमूना है, जो दीपिका के अभिनय प्रतिभा का जश्न मनाने का एक अन्य कारण है! आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, दीपिका जल्द शकुन बत्रा की फ़िल्म में सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी। साथ ही, वह नाग अश्विन के पैन इंडिया प्रोजेक्ट में प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस भी साझा करेंगी जिसे बड़े स्तर पर बनाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications