दुनियाभर में छाईं Deepika Padukone, अपने नाम किया ये बड़ा सम्मान...

By Filmibeat Desk
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस हैं। देश के साथ ही विदेश में ही दीपिका के नाम का डंका बजता है। वह अपने टैलेंट से दुनियाभर में भारत का नाम ऊंचा करती हैं। उन्होंने अपने नाम पर कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। वहीं अब उनके नाम पर एक उपलब्धि और जुड़ गई है। आपको बता दें कि दुनियाभर में 90 सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली महिलाओं में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हुआ है।

बता दें कि ग्लोबल कल्चर मैगजीन 'द शिफ्ट' ने अपनी नई लिस्ट जारी की है, जिसमें 90 से ज्यादा खास महिलाओं के नाम शामिल हैं। ये महिलाएं एक्टिविज़्म, क्रिएटिविटी, लीडरशिप और संस्कृति के क्षेत्र में अलग पहचान रखती हैं। इस लिस्ट में अमल क्लूनी, मारिस्का हार्जिटे, सेलेना गोमेज़, बिली आयलिश, एंजेलिना जोली, अमांडा गॉरमन, जेसिका चैस्टेन, ओलिविया रोड्रिगो, लूसी लियू, मिस्टी कोपलैंड, बिली जीन किंग... और भारत से दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।

एक ग्लोबल आइकन के तौर पर दीपिका की पहचान सिर्फ उनके फिल्मी सफर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मान उनके मेंटल हेल्थ जागरूकता और 'लिव लव लाफ फाउंडेशन' के ज़रिए महिलाओं को सशक्त बनाने के काम को भी दर्शाता है।

इस गर्व वाले पल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, "91 साल की मेहनत और बदलाव की सोच को समर्पित, ग्लोरिया स्टाइनम को सम्मान देते हुए द शिफ्ट उन 90 लोगों को चुन रहा है जो आगे का समय बदल रहे हैं। @theshiftison इस सम्मान के लिए दिल से शुक्रिया...

ग्लोरिया स्टाइनम के 91 साल के काम को सम्मान देने वाले द शिफ्ट 90 प्लस वन खास एडिशन में दीपिका पादुकोण के विचार भी शामिल किए गए हैं। दीपिका ने कहा, "मेरे लिए सफलता सिर्फ काम में मिलने वाली पहचान नहीं है, बल्कि मानसिक सेहत और खुद की देखभाल भी बहुत ज़रूरी है। मैं मानती हूं कि धैर्य, संतुलन, नियमितता और सच्चाई की अपनी एक ताकत होती है। मैं चाहती हूं कि नई पीढ़ी भी इन बातों को उतनी ही अहमियत दे।"

दीपिका ने लिव लव लाफ फाउंडेशन शुरुआत की जो मानसिक तनाव और चिंता से जूझ रहे लोगों की मदद करता है। उन्होंने कई लोगों की जिंदगी में बदलाव लाया है। फिल्मों के बाहर भी दीपिका का असर दिखता है, उन्होंने विदेशों में भी काम किया है और बड़े-बड़े मंचों पर नजर आई हैं। उन्हें कई बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं और वो आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं। हाल ही में वो 2026 में हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर नाम पाने वाली पहली भारतीय बनी हैं, जो बहुत गर्व की बात है।

दो बड़ी उपलब्धियां एक ग्लोबल लीडरशिप लिस्ट में नाम और एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म में अगली भूमिका, दीपिका पादुकोण को आज की असली लीडर और प्रेरणा का प्रतीक बना रही हैं।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X