दीपिका हैं सेक्सी, कैटरीना तो बार्बी डॉल है- लोगों की राय
बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्री कही जाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को दुनिया की सबसे सेक्सी महिला का भी खिताब दिया गया है। हाल ही में एक जानी मानी फैशन मैगजीन जिओनी एफएचएम 100 द्वारा कराए गये एक सर्वे के दौरान दीपिका पादुकोण को दुनिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब दिया गया। हालांकि पिछले साल ये खिताब कैटरीना कैफ को मिला था लेकिन अब ये खिताब दीपिका पादुकोण के नाम हो चुका है। दीपिका पादुकोण इस खिताब को पाकर बेहद खुश हैं और साथ ही उनके फैंस भी।
दीपिका पादुकोण को ये अवॉर्ड मिलने के बाद लोगों के रिएक्शन कुछ इस तरह थे-
सोनम का कहना है- "दीपिका पादुकोण ही बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस हैं। वो ये खिताब डिजर्व करती हैं। जहां तक कैटरीना कैफ की बात है तो वो क्यूट हैं और खूबसूरत, सेक्सी नहीं लेकिन वो बार्बी डॉल जैसी हैं।" इसके अलावा भी कई लोगों ने दीपिका को इस खिताब के दिये जाने पर अपनी खुशी जाहिर की हैं। दीपिका पादुकोण के अलावा प्रियंका चोपड़ा इस सर्वे में दूसरे नंबर आई हैं और कैटरीना कैफ हैं तीसरे नंबर पर। हाल ही में मुंबई में एक ईवेंट पर दीपिका पादुकोण को इस खिताब से सम्मानित किया गया।
इस ईवेंट में कई बॉलीवुड सुंदरियां मौजूद थीं। तो आइये देखते हैं कौन कौन खुशी मना रहा था दीपिका की इस उपलब्धि पर-


Click it and Unblock the Notifications











