सलमान, शाहरुख से भी आगे निकलीं दीपिका पादुकोण- ब्राण्ड वैल्यू जानकर हैरान रह जाएंगे!

By Staff

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण 2019 में भारत की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी ब्रांड के रूप में उभरकर सामने आई है। अपने आकर्षण और बैक टू बैक फिल्मों की सफलता के साथ उपभोक्ता बाजार पर कब्जा करते हुए दीपिका के वैश्विक आइकन के ब्रांड का मूल्य 93.5 मिलियन डॉलर है, जो अन्य सेलेब्रिटी की तुलना में सबसे अधिक है।

यही नहीं, टॉप 20 की सूची में दीपिका पादुकोण देश के सबसे प्रसिद्ध सितारों में से एक हैं। उनके बाद, सुपरस्टार शाहरुख खान 66 मिलियन डॉलर और सलमान खान 55.7 मिलियन डॉलर पर हैं।

Deepika Padukone

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद आलिया भट्ट इस कतार में हैं। प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा जैसे सितारों ने भी इस सूची में जगह बनाई है, लेकिन दीपिका इन सबसे आगे हैं।

इस रिपोर्ट में उनके ब्रांड मूल्यों के आधार पर भारत के सबसे शक्तिशाली सेलिब्रिटी ब्रांड की रैंकिंग प्रदान की गई है और यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि दीपिका इसमें बहुत आगे है। विशाल सोशल मीडिया फॉलोइंग और फैंस की दीवानगी के साथ, दीपिका सबसे अधिक पसंद की जाने वाली अदाकारा हैं और उनके बढ़ते ब्रांड इंडोर्समेंट ने उन्हें अधिक प्रशंसित नाम बना दिया है।

दीपिका प्रमुख स्थापित ब्रांड व नए ब्रांड का चेहरा है और बदलते परिवेश उनके लिए अधिक अवसरों का नेतृत्व कर रही हैं। फिल्मों की बात करें तो इस साल फिल्म रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83 में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X