सन्नी लियोन को पीछे छोड़ दीपिका बनीं मोस्ट डिजायरेबल
दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर से टाइम्स मैगजीन के 50 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ 2013 के लिस्ट में टॉप पर अपना नाम रखने में कामयाबी पाई है। दीपिका ने इस रेस में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एडल्ट स्टार सन्नी लियोन को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2013 में दीपिका पादुकोण ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी और उन्हें हर एक अवॉर्ड फंक्शन्स में बेस्ट एक्ट्रेस व बेस्ट एंटरटेनर ऑफ दी ईयर का अवॉर्ड मिला है। इस साल हुए मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ 2013 के सर्वेक्षण को 7.34 लाख वोट्स पाकर दीपिका ने जीत लिया।
साल 2012 से दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। हालांकि बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं लेकिन दीपिका ने सभी को पीछे छोड़ते हुए खुद को मोस्ट डिजायरेबल लेडी के रुप में स्थापित किया है। साल 2013 में दीपिका ने रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस और गोलियों की रासलीला- रामलीला जैसी बेहतरीन व बड़े बजट की फिल्में एक के बाद एक साइन कीं और साथ ही इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन कमाई की। चेन्नई एक्सप्रेस ने तो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिये।
अब दोबारा साल 2014 में दीपिका पादुकोण के हाथों में शाहरुख खान के साथ हैप्पी न्यू ईयर फिल्म है जो कि और भी खास है क्योंकि काफी समय बाद शाहरुख खान की फिल्म को उनकी दोस्त फरहा खान निर्देशित कर रही हैं। दूसरी तरफ सन्नी लियोन हैं जिन्होंने बेबी डॉल बनकर साल 2014 में लोगों को अपना दीवाना बना दिया लेकिन कहीं ना कहीं दीपिका ने सन्नी को पीछे छोड़ दिया है। तो आइये देखते हैं किन किन डिजायरेबल एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़कर दीपिका ने मोस्ट डिजायरेबल वुमन का खिताब अपने नाम किया है।


Click it and Unblock the Notifications