8 सालों के बाद दीपिका ने फिर रणबीर कपूर को किया पीछे..
[बॉलीवुड न्यूज] इतिहास खुद को दोहराता है..यह हमने सुना तो कई बार है, लेकिन यह कहावत रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण पर इतनी फिट बैठेगी, पता न था। जी हां, 8 सालों के बाद एक बार फिर दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर को पीछे कर दिया है।
शूजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' 8 मई को रिलीज हुई और लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों की ओर से भी इस फिल्म काफी तारीफ मिली। वहीं, सबसे ज्यादा सराहा गया दीपिका का किरदार। 'पीकू' ने पहले ही दिन करीब 5.32 करोड़ की कमाई की और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ के साथ टिकी हुई है।
5 कारण: भूल होगी 'पीकू' न देखना
जबकि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट बॉक्सऑफिस के साथ साथ दर्शकों की उम्मीदों पर भी औंधे मुंह गिर पड़ी है। फिल्म ने शुरूआत तो ठीक ठाक की थी, लेकिन हर बीतते दिन के साथ रणबीर कपूर का पर्दे पर टिके रहना मुश्किल लग रहा है।
दीपिका ने बताया, कौन है बेहतर..रणवीर या रणबीर!
याद दिला दें, बॉलीवुड में इन दो कलाकारों की एंट्री भी कुछ ऐसी ही हुई थी। जी हां, साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम और सांवरिया को याद करें। दीपिका जहां इस फिल्म के साथ टॉप की एक्ट्रेस बन गई थीं, वहीं रणबीर पर फ्लॉप का ठप्पा लग गया।
जबकि रणबीर की ये दोनों ही फिल्में बिग बजट थी और दर्शकों को इनका बेसब्री से इंतजार था। सांवरिया के साथ जहां संजय लीला भंसाली का नाम जुड़ा था, वहीं बॉम्बे वेलवेट के साथ अनुराग कश्यप।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications




