भंसाली के लिए भीषण दर्द में नाचती रहीं दीपिका

इस गाने में बेहतरीन गरबा डांसर के रूप में दिखायी पड़ रही दीपिका हद से ज्यादा हसीन लग रही हैं। लेकिन आपमें से कम लोगों को मालूम होगा कि फिल्म के इस गाने को शूट करते हुए दीपिका काफी बीमार थीं उनकी पीठ औऱ कमर में हद से ज्यादा दर्द था जिसकी वजह से उन्हें डांस करने में दिक्कत हो रही थी लेकिन कहते हैं ना कि कलाकार कला की पूजा करता है और उसकी इज्जत करता है।
इसलिए दीपिका ने बिना चूं किये दर्द कम करने की मशीन लगाकर पूरा डांस शूट किया था क्योंकि उन्हें पता था कि जरा सी गलती अगर हुई तो भंसाली फिर से रिटेक करवा देंगे क्योंकि काम के साथ संजय लीला भंसाली कोई समझौता नहीं करते हैं। फिलहाल दीपिका की मेहनत गाने में भरपूर दिख रही है। गाना लोगों को लुभा रहा है।
गौरतलब है कि फिल्म नखतराणा नाम के गांव की कहानी है जिसमें दो कट्टर दुश्मनी वाले परिवार के बीच में दो जवां दिलों को मुहब्बत हो जाती है। लेकिन दोनों की मोहब्बत को तालियों की गूंज नहीं बल्कि गोलियों की आवाजों का सामना करना पड़ता है। रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications