अब ठंडा मतलब..कोको-कोला नहीं.. 6 करोड़ की दीपिका...
किसी भी भारतीय अभिनेत्री का कोको-कोला कंपनी से अब तक का सबसे महंगा करार है। जो दर्शाता है कि दीपिका वाकई में आज प्रायोजकों की पहली पसंद बन गयी हैं।
Did You Know: दीपिका पादुकोण पहले पापा की तरह बैंडमिंटन खिलाड़ी बनना चाहती थीं
पिछले साल की सुपर हिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के शूट में व्यस्त हैं। जिसमें एक बार फिर से उनके कोस्टार शाहरूख खान हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन भी अनोखे किरदार में नजर आयेंगे।
कोल्डड्रिंक बेचती हैं हॉट हसीनाएं
अपनी मेहनत को अपनी सक्सेस का कारण मानने वाली दीपिका आज भी हर फिल्म के लिए वैसे ही मेहनत करती हैं जैसे कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' में किया था। सफलता के शिखर पर बैठीं दीपिका ने कहा कि सौ करोड़ के बिजनेस का प्रतिभा से कोई लेना-देना नहीं हैं।
दीपिका इन दिनों बहुत सारे प्रायोजकों की पहली पसंद हैं। आज हर बड़ी कंपनी दीपिका को साइन करना चाहती हैं। एंडोर्समेंट के मामले में दीपिका ने करीना कपूर, कैटरीना कैफ औऱ प्रियंका चोपड़ा को कड़ी टक्कर दी है। फिलहाल आप लोग कोको-कोला के नये विज्ञापन का इंतजार कीजिये जो बहुत जल्द ऑनएयर होने वाला है। देखते हैं कि इस बार का विज्ञापन ठंडा मतलब कोको-कोला कहता है... या फिर ठंडा मतलब..हॉट दीपिका कहता है। वैसे कहा जा रहा है कि दीपिका इस एड में फरहान अख्तर के साथ नजर आयेंगी।
Did You Know: दीपिका पादुकोण मॉडलिंग में आने से पहले पापा प्रकाश पादुकोण की तरह बैंडमिंटन खिलाड़ी बनना चाहती थीं। लेकिन कॉलेज के ही दिनों में उन्हें अच्छे मॉडलिंग के विज्ञापन मिलने शुरू हो गये और उन्होंने इसी में अपना करियर बनाने की सोची।


Click it and Unblock the Notifications
