रणवीर सिंह से सगाई के बाद इस सुपरस्टार के साथ बच्चे पैदा करना चाह रही थी दीपिका पादुकोण, दोनों वीडियो वायरल

फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफ़ी विद करण 8' के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए, जिसके बाद से वे दोनों नेटिजंस के निशाने पर आ गए। इस बीच, नेटिजंस को दीपिका का साल 2017 में विन डीज़ल के साथ फ़्लर्ट करते हुए एक वीडियो मिला, जबकि 2015 में वह रणवीर सिंह के साथ 'सीक्रेटली' सगाई कर चुकी थीं। करण के शो में खुद रणवीर ने अपनी सगाई की बात स्वीकार की है।
हाल ही में, एक 'Reddit' यूजर ने दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो शेयर किया। वीडियो 2017 का है, जब एक्ट्रेस एलेन डीजेनरेस के शो में दिखाई दी थीं। क्लिप में एलेन ने दीपिका को हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के साथ उनकी कंफर्टेबल फोटो दिखाई और उनसे पूछा कि क्या कोई रोमांस चल रहा है। इस पर एक्ट्रेस ने खुशी से बताया कि 'धुंए के बिना आग नहीं होती।' आगे दीपिका ने कहा था कि यह सब उनके दिमाग में चल रहा था।
उन्होंने कहा था, "लेकिन, यह सब मेरे दिमाग में है! तो हां, मेरा मतलब है कि मेरे दिमाग में मुझे लगता है कि हम एक साथ हैं, हमारे बीच अद्भुत तालमेल है और हम एक साथ रहते हैं और हमारे पास अद्भुत बच्चे हैं! लेकिन यह सब मेरे दिमाग में है।"
हालांकि, दीपिका के फैंस भी उनके सपोर्ट में आए और एक्ट्रेस का बचाव किया। एक यूजर ने लिखा, "कोई बहाना नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि वह सिर्फ उनके और विन डीजल के बारे में मजाक कर रही हैं और शाहरुख भी ऐसे बच्चों के मजाक बनाते हैं, माना कि वे बहुत मजाकिया नहीं हैं।"


Click it and Unblock the Notifications

















