'मैं ऑड्रे हेपबर्न बनना चाहती हूं'
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि मशहूर हॉलीवुड अदाकारा ऑड्रे हेपबर्न उनकी स्टाइल आइकॉन हैं और वह उनके जैसी ही भूमिकाएं निभाना चाहती हैं।
इंडिया फैशन वीक में शिरकत करने दिल्ली पहुंची दीपिका ने कहा, "मैं 'ब्रेकफास्ट एट टिफैनी' या 'रोमन हॉलीडे' जैसी फिल्मों में हेपबर्न की भूमिका निभाना चाहती हूं।"
फिल्म 'जब वी मेट' के निर्देशक इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'लव आजकल' में काम करने के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे इम्तियाज के साथ काम करने में पूरा आनंद आया। उनके जैसे संजीदा निर्देशक के साथ काम करना मेरा सपना था।"
गौरतलब है कि वर्ष 2007 में शाहरुख खान के साथ 'ओम शांति ओम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में भी नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











