..................... Deepika Padukone attacke foreign media for confusing her with Priyanka Chopra says its racism - Hindi Filmibeat

दीपिका ने विदेशी मीडिया को लताड़ा..मुझे प्रियंका कहा जाना नस्लभेदी

दीपिका पादुोकण ने विदेशी मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा है कि मुझे प्रियंका चोपड़ा कहा जाना नस्लभेद है।

By Shweta

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने उन्हें बार बार प्रियंका चोपड़ा समझे जाने पर विदेशी मीडिया को लताड़ा है और कहा है कि उन्हें बार बार प्रियंका चोपड़ा समझा जाना सिर्फ उनकी अज्ञानता दिखाता है बल्कि नस्लवाद भी है। कई बार विदेशी मीडिया दीपिका पादुकोण को प्रियंका चोपड़ा समझ चुका है।

दीपिका पादुकोण ने हाल में ए बयान में कहा कि "यह सिर्फ मेरे लिए कही गई बात नहीं थी। यह हम में से किसी के साथ भी हो सकता है और यह मुद्दा सिर्फ इग्नोरेंस का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह रेसिज्म भी है। यह मजाक वाली बात नहीं थी। यह जरूरी नहीं कि अगर दो लोग एक ही रंग के होंगे, तो वह एक ही व्यक्ति भी हों। यह भारत की मीडिया का भी फर्ज बनता है कि इस बात को बढ़ावा देने की बजाय और इस बात को मीडिया में लगातार खबर बनाने की बजाय उन लोगों को ज्ञान दिया जाए।"

deepika-padukone-attacks-foreign-media-for-confusing-her-with-priyanka-chopra-says-its-racism

कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि वहां मैं सबसे ज्यादा पॉपुलर ब्राउन फेस हूं।जिसे लोग जानते हैं लेकिन हर ब्राउन लड़की को एक समझ लेना गलत है। दीपिका भारत में काफी बड़ी स्टार हैं। उनके साथ ये बर्ताव गलत है।'

हो सकता है दोनों एक्ट्रेसेस की इतनी कड़ी निंदा के बाद विदेशी मीडिया थोड़ा सजग हो और उन्हें पहचानने में ऐसी भूल ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X