कान्स 2022: रेड कार्पेट पर सब्यसाची साड़ी में दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस अंदाज़, खूूबसूरती से जीता दिल, PICS
2022 कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दीपिका इस साल कान्स की आठ सदस्यीय जूरी का हिस्सा हैं। बीते दिन अभिनेत्री ने सब्यसाची की सीक्विन साड़ी में रेड कार्पेट पर वॉक किया। रेट्रो स्टाइल की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना लुक शेयर किया है, जिसे काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।
Recommended Video
कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक चलेगा, जिसमें भारत से दीपिका पादुकोण, तमन्ना भाटिया, ऐश्वर्या राय बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, उर्वशी रौतेला, आर माधवन, शेखर कपूर, एआर रहमान जैसे कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। बता दें, इस साल पहली बार भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' का सम्मान दिया जा रहा है।

कान्स फिल्म महोत्सव 75 साल का हो गया है और इस बार इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल के 'वर्ल्ड प्रीमियर' में आर माधवन की फिल्म 'राकेट्री' को प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है। इसके अलावा इनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रसून जोशी और केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर कान्स में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

दीपिका पादुकोण
इस फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण शुरु से ही चर्चा में बनी हुई हैं और जब से उनका रेडकार्पेट लुक सामने आया, तब से तो वो ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

ग्लैमरसी देसी लुक
इस ब्लैक-गोल्डन साड़ी के साथ दीपिका का लुक परपंरागत होते हुए भी हॉट दिख रहा था। साथ में उनका हैवी मेकअपलुक भी लोगों का ध्यान आर्कषित कर रहा था।

सम्मान की बात है
रेड कार्पेट पर वॉक करने के बाद दीपिका ने अपनी खुशी का इजहार भी किया। मीडिया से बात करते हुए दीपिका ने कहा कि, "यह सम्मान की बात है, यह ऐसा कुछ नहीं है, जिसे हमारे देश ने बहुत बार देखा है, इसलिए जब हमें अवसर दिया जाता है, तो हमें इसे बहुत विनम्रता और ग्रैटिट्यूड के साथ लेना चाहिए।"

आइकन हैं दीपिका
प्रेस को दिए एक बयान में, कान्स ने दीपिका को आइकन के रूप में बताते हुए कहा, "भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और उद्यमी दीपिका पादुकोण, अपने देश में एक बहुत बड़ी स्टार हैं। उनके श्रेय 30 से ज्यादा फीचर फिल्मों के साथ, दीपिका ने xXx: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में बतौर फीमेल लीड के रूप में अंग्रेजी भाषा की फिल्म में अपना डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ विन डीजल को सह-अभिनीत के रूप में देखा गया था। वह छपाक और '83 जैसी फिल्मों की प्रोड्यूसर भी रही हैं"

जूरी डिनर लुक
रेड कार्पेट से पहले दीपिका पादुकोण जूरी डिनर का हिस्सा बनीं और इस डिनर के लिए एक्ट्रेस ने एक बेहद Casual सा आउटफिट चुना। दीपिका की ये तस्वीरें खूब वायरल रहीं।

प्रेस कांफ्रेंस लुक
वहीं, कान्स में प्रेस कांफ्रेस के दौरान दीपिका ने कुछ ऐसा लुक अपनाया था। यह पैंट- शर्ट भी सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











