Pathaan Trailer को लेकर दीपिका पादुकोण ने पैपराजी से पूछा ऐसा सवाल, वायरल हुआ वीडियो!

deepika padukone

एयरपोर्ट पर पैपराजी के द्वारा अक्सर कई तरह के वीडियो पोस्ट किए जाते हैं जो कि वायरल होते रहते हैं। कई बार सितारे भी पैप्स को जवाब देते हैं या कुछ पूछते हैं जो कि खबरों का हिस्सा रहता है। इस वक्त एक वीडियो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का वायरल हो रहा है जिसमें वो कूल अंदाज में नजर आ रहीं हैं। दीपिका इस वीडियो में एयरपोर्ट के गेट की ओर बढ़ती हुईं दिख रहीं हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान नजर आ रही है।

पहले तो पैपराजी ने उनसे कहा कि मैडम धीरे चलिए। जिसके जवाब में दीपिका का कहना था कि ''और कितना धीरे चलूं।'' एयरपोर्ट में एंट्री करने से पहले दीपिका ने शटरबग्स से पूछा कि क्या उन्होंने पठान का ट्रेलर देखा है या नहीं।

जी हां, दीपिका ने पूछा, "ट्रेलर देखा की नहीं?" इस पर एक फोटोग्राफर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया है। इसके बाद दीपिका पादुकोण का धमाकेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज किया गया था और इसको काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अपने एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आ रहे हैं।

दीपिका पादुकोण को भी इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और लोगों का कहना है कि फिल्म रिलीज के बाद कमाल करने वाली है। दीपिका पादुकोण इस साल इसके अलावा भी कई दमदार किरदार में दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X