..................... Deepika padukone as Rumi dev first look comes from 83 the film - Hindi Filmibeat

83 द फिल्म- सामने आया दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक- कपिल देव की पत्नी का निभाएंगी किरदार

क्रिकेट विश्व कप 1983 पर एक शानदार फिल्म बन रही है जिसका नाम 83 द फिल्म है और इस फिल्म इस एक एक करके लगभग सारे खिलाड़ियों के फर्स्ट लुक सामने आ चुके हैं। लेकिन इस समय पहली बार दीपिका पादुकोण का शानदार फर्स्ट लुक सामने आया है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म कपिल देव की पत्नी रूमी देव का किरदार निभा रही हैं। इस तस्वीर में ना सिर्फ दीपिका पादुकोण बल्कि कपिल देव के लुक में रणवीर सिंह भी अच्छे लग रहे हैं।

रणवीर इस फिल्म को लेकर काफी समय से बिजी हैं और लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। कपिल देव का लुक पाने के लिए उन्होने काफी मेहनत की है और कपिल देव के साथ काफी वक्त भी गुजारा है।

deepika padukone, 83 the film, ranveer singh, दीपिका पादुकोण, 83 द फिल्म, रणवीर सिंह

इस फर्स्ट लुक में दीपिका पादुकोण ब्लैक रंग की हाई नेक के साथ बेज कलर की स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों को ही पहचान पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

83 द फिल्म की बात की जाए तो ये अब तक की सबसे बड़ी खेल फिल्म में से एक, 83 मधु मंटेना, साजिद नाडियाडवाला और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित की जा रही है।

फ़िल्म से रणवीर सिंह के पहले लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी पहले ही बढ़ा दी थी। कपिल देव खुद इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल काफी तेजी से चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X