Trailer Out: फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' में दीपिका-अर्जुन का लिपलॉक
इसलिए उनकी आने वाली फिल्म 'फाइंडिंग फेनी' से भी लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हो गई है। इस फिल्म में वो पहली बार अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी तो वहीं इस फिल्म में दिग्गजों की एक बहुत बड़ी जमात है। जी हां इस फिल्म दीपिका-अर्जुन के साथ बीते दशक की सेक्स बम डिंपल कपाड़िया, पंकज कपूर और नासिरूद्दीन शाह है। बीते दिनों में फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया है जिसे की उम्मीद के हिसाब से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है।
फिल्म केरल और गोवा में फिल्मायी गई है। ट्रेलर देखकर तो लगता है कि फिल्म एक सीरयस मैटर पर है जिसे की हल्के-फुलके अंदाज में फिल्माया गया है। फिल्म के पहले ही ट्रेलर में दीपिका-अर्जुन का लिपलॉक भी प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। ट्रेलर में आधे से ज्यादा संवाद अंग्रेजी में हैं। यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक होमी अदाजनिया हैं तो फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और सैफ अली खान हैं।
होमी अदाजनिया इससे पहले सैफ और दीपिका के साथ कॉकटेल जैसी हिट फिल्म बना चुके है। फिल्म की कहानी में दीपिका, अर्जुन कपूर, डिंपल, नासिरूद्दीन और पंकज कपूर एक साथ एक कार ट्रीप में चलते हैं नासिरूद्दीन के बचपन के प्यार फैनी को खोजने। बस इसी सफर में काफी अजीबो-गरीब चीजें होती हैं उन सबके साथ जिसे खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/5O86FUOrlkY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












