The Intern- अमिताभ बच्चन के साथ फिर बन गई दीपिका पादुकोण की जोड़ी, 'द इंटर्न' का धमाकेदार ऐलान!
काफी समय से नई नई फिल्मों का ऐलान स्टार्स के द्वारा किया जा रहा है और इस समय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक फिल्म का ऐलान करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया है। जी हां इस फिल्म का टाइटल द इंटर्न होने वाला है। खास बात ये है कि इस फिल्म में एक बार फिर से आपको दीपिका पादुकोण के साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ऐलान करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा है कि..
'मेरे लिए काफी गर्व की बात है कि एक बार फिर से मैं अपने काफी स्पेशल कोस्टार के साथ काम करने जा रही हैं। स्वागत करती हूं अमिताभ बच्चन का द इंटर्न में।' इस फिल्म को अमिता शर्मा निर्देशित करने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन साथ में पहले भी काम कर चुके हैं। फिल्म पीकू में उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके साथ की इस फिल्म को लेकर एक खबर चर्चा में चल रही है कि..
फिल्म में दीपिका के साथ पहले दिवंगत ऋषि कपूर नजर आने वाले थे। लेकिन अचानक ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म होल्ड पर चली गई थी। यही कारण है कि फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई है।
अमिताभ बच्चन की बात करें तो वो भी ऋषि कपूर के काफी करीबियों में से एक थे। दोनों एक साथ फिल्म 101 नॉट आउट में नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस समय ब्रह्मास्त्र, चेहरे और झुंड जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











