2013 जीतने के बाद दीपिका जुटी मिशन 2014 में
जिसका ताजा उदाहरण है कि दीपिका पांच जनवरी यानी अपने 28वें जन्मदिन के दिन अपनी दो मेगाबजट फिल्मों की घोषणा करने वाली हैं। वैसे आपको बता दें कि वर्तमान में उनके पास 'हैपी न्यू ईयर', 'फाइंडिंग फैनी' और इम्तियाज अली की एक फिल्म है।
मालूम हो कि इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री के लिए यह साल सफल साबित हुआ। इस साल उनकी 'रेस 2', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म प्रदर्शित हुई। इन सभी फिल्मों ने 100 करोड़ (रुपये) क्लब में जगह बनाई। इन फिल्मों में अपनी जुदा भूमिकाओं के जरिए उन्होंने अपनी विविधता प्रदर्शित की और बहुमुखी प्रतिभा के लिए सराहना पाई।
बावजूद इसके दीपिका को अपनी शौहरत पर जरा भी घमंड नहीं हैं। उनका मानना है कि अगर आप अपने काम में अपना बेस्ट देते हैं तो निश्चित तौर पर उसका बेस्ट रिजल्ट मिलता है।
किस्मत और भगवान पर भरोसा रखने वाली दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी सक्सेस भूला कर अपनी फिल्मों को पूरा करने में लगी हुई हैं ताकी उनकी आने वाली फिल्में भी वैसे ही मुनाफा कमाये और दर्शकों का मनोरंजन करें जैसा कि इस साल रिलीज हुई फिल्मों ने उनका किया है।


Click it and Unblock the Notifications












