खत्म हुआ दीपिका पादुकोण - विक्रांत मसीह की छपाक की शूटिंग, वायरल हुई ये तस्वीर
दीपिका पादुकोण, मेघना गुलज़ार के साथ लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर काम कर रही हैं। फिल्म का नाम है छपाक जहां दीपिका एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाते दिखेंगी। फिल्म में दीपिका का साथ देंगे विक्रांत मसीह। अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और दीपिका - विक्रांत ने मेघना के साथ बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण अपने लक्ष्मी लुक में ही दिखाई दे रही हैं। फिल्म जनवरी 2020 में ही रिलीज़ होगी और इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण प्रोडक्शन में भी कदम रखने जा रही हैं।

हाल ही में फिल्म की शूटिंग राजस्थान के एक गांव में हो रही थी जहां से दीपिका पादुकोण और विक्रांत मसीह का एक किसिंग सीन वायरल हो गया था। फिल्म में विक्रांत मसीह, लक्ष्मी अग्रवाल के लिव - इन पार्टनर की भूमिका में दिखाई देंगे। लक्ष्मी और उनके पार्टनर ने तय किया था कि वो शादी नहीं करेंगे।
दोनों की एक प्यारी सी बेटी है जिसके जन्म के बाद दोनों अलग हो गए थे। ये फिल्म लक्ष्मी पर बन रही बायोपिक नहीं है बल्कि केवल उनके संघर्ष की कहानी से प्रेरणा लेती है।


Click it and Unblock the Notifications












